बुलंदशहर, जनवरी 24 -- सदर तहसील के गांव कुराला में संचालित गोशाला का डीएम श्रुति ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने गोवंशों के भरण पोषण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि गोशाला में लगभग 143 गोवंश संरक्षित है जिनकी देखरेख के लिए 03 केयर टेकर तैनात है। सर्दी से बचाव के लिए टीन शेड को चारों तरफ से तिरपाल लगाकर कवर किया गया है। गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है तथा प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए कि गोशाला परिसर में जहां पर कच्चा है वहां खड़ंजा लगवाया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी गोवंशो की ईयर टैगिंग की जाए। गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए। इस अवसर पर सीवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.