जौनपुर, सितम्बर 4 -- जौनपुर, संवाददाता। कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता परखते हुए प्रश्न पूछे। कक्षा एक के छात्रों ने हिन्दी वर्णमाला का सही उच्चारण तथा कक्षा 8 की अंकिता यादव और रिया विश्वकर्मा ने संस्कृत श्लोक का सटीक अर्थ बताने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और यश, आकांक्षा, रिदम समेत सभी को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर पाकर जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने मिड-डे-मील की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अमरावती देवी, सहायक अध्यापिकाएं सुषमा सिंह, वंदना सिंह, गायत्री मौर्य, संगीता मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.