बिजनौर, अगस्त 26 -- बिजनौर। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील्ड तालों सहित ईवीएम सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने झंडापुर स्थित वीवी पेट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रख रखाव व सुरक्षा के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई और सुरक्षा के इंतजाम देख कर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.