अमरोहा, फरवरी 20 -- डीएम निधि गुप्ता ने गुरुवार को तहसील अमरोहा का वार्षिक निरीक्षण किया। न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम ने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण व सही से मॉनिटरिंग नहीं करने पर पेशकार एसडीएम अनिरुद्ध कुमार स्पष्टीकरण तलब कर वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेशकार को निर्देश दिया कि एक फाइल का एक ही नंबर होना चाहिए और लंबित प्रकरण का निस्तारण समय सीमा के तहत होना चाहिए। कहा कि पेशकार के जो कार्य हैं, वह अपने कार्य और दायित्व को ठीक से निभाएं। इसी तरह तहसीलदार के पेशकार द्वारा अद्यनीकृत फिक्स न करने के संबंध में वेतन रोकने का निर्देश ...