पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के दृष्टिगत जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड कार्यालय और पंचायतों के कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहकर निर्धारित कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सम्मान के साथ आम जनता की समस्याओं को सुनने और नियमानुसार त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय में आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया। मौके पर सम्बंधित पदाधिकारी को नियम संगत त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया और साथ ही कुछ समस्यायों को मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा समाधान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...