फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- डीएम ने भीषण सर्दी को देखते हुए मंगलवार को मक्खनपुर नगर पंचायत के गांव जरौली स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशियों के लिए रखरखाव, चारे की उपलब्धता और शीत लहर के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएम रमेश रंजन दोपहर में गौशाला पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में गौवंशों को ठंड से बचने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मौके पर गौशाला में गौवंशियों के बैठने के लिए पुआल और ठंडी हवाओं से बचने के लिए त्रिपाल एवं मोटे पर्दे लगे हुए पाए गए। उन्होंने गौशाला में चारे के भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने हरे चारे और भूसे की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चारे की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.