पीलीभीत, मई 4 -- डीएम संजय कुमार सिंह ने विकास खण्ड मरौरी के अन्तर्गत कान्हा गो संरक्षण केन्द्र न्यूरिया हुसैनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया कि गोशाला में 186 निराश्रित गोवंशों को आश्रित किया गया है। डीएम ने नियमित गोवंशों की देखरेख के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गोवंशों के ईयर टैगिंग और कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूसे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित द्वारा अवगत कराया कि गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। गर्मी के दृष्टिगत उन्होंने गोवंशों के लिए पानी, छाया सहित अन्य व्यवस्थाएं करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.