बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- डीएम ने कहा-सोमवार और शुक्रवार को अधिकारी सीधा संवाद करें जिलेवासियों से सबका सम्मान-जीवन आसान योजना को धरातल पर उतारने का आदेश मलमास की चल रही तैयारी की समीक्षा की बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक में डीएम कुंदन कुमार ने सभी अधिकारियों को हर सोमवार और शुक्रवार को लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के निपटारे करने का आदेश दिया। इसके माध्यम से सबका सम्मान-जीवन आसान योजना को सही से धरातल पर उतारने को कहा। उन्होंने राजगीर मलमास मेला की चल रही तैयारी की भी समीक्षा की। सालेपुर-बेलउआ सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, जमाबंदी सत्यापन को कैंप के माध्यम से तेजी से निपटाने को कहा। पइन-आहर को अतिक्रमण मुक्त करने, अस्पतालों में दवा व जांच...