शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर और बैंकों द्वारा आधार कार्ड निर्माण, अपडेट और केवाईसी की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि बैंकों में हो रहे आधार केवाईसी और अपडेट कार्यों का नियमित निरीक्षण कराया जाए। जलालाबाद, पुवायां, जैतीपुर और खुदागंज में आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए सीएससी संचालित होने की जानकारी दी गई। डभ्एम ने सभी ब्लॉकों में 15 दिनों के भीतर आधार कार्ड निर्माण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए स्कूलों में सेंटर भेजने और स्कूलवार योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.