हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटलवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष फोकस किया। उन्होंने अमीनवार औसत वसूली, बैंक देय एवं विविध देय के आंकड़ों को परखा। वसूली प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने एक वर्ष से लंबित पेंशन प्रकरणों और विद्युत देय कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यवाहियों की अद्यतन स्थिति और ऑडिट आपत्तियों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित सहायकों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यालय की कार्यकुशलता बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.