उरई, फरवरी 19 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूलेख, संग्रह, नजारत अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, अभिलेखागार तथा माल फौजदारी अनुभाग सहित अन्य पटलों का क्रमवार मुआयना किया।कमियां मिलने पर सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया गया। डीएम ने कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा निस्तारण की गति का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के निर्देश जिससे आम लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं, जीपीएफ संबंधी अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी अवलोकन ...