कौशाम्बी, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में झंडारोहण समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डॉ. अमित पाल ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में झंडारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई। डीएम ने उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों पार्वती देवी, पवन सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनील कुमार, अक्षय कुमार एवं गंगा प्रसाद को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व ओम प्रकाश एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह व अजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.