संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों, पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व जय प्रकाश , अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। डीएम ने एक- एक कक्ष का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। पत्रावलियों के रख-रखाव के साथ ही कार्यालय को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट स्थिति सभी कार्यालयों, पटलों, कक्षों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने न्याय सहायक कक्ष, आयुध लिपिक कक्ष, खनन अनुभाग, प्रशासनिक अधिकारी कक्ष, आपदा नियत्रंण कक्ष, शिकायत कक्ष, नजारत, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व सहायक कक्ष, जिला कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष, भूलेख अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार सहित अन्य कार्यालयों, पटलों पर क...