हाथरस, दिसम्बर 1 -- जिलाधिकारी अतुल वत्स सोमवार दोपहर को औचक निरीक्षण करने के लिए संविलियन विद्यालय दयानतपुर पहुंच गए। जहां वो सीधे कक्षा छह में पहुंचे,जहां उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर शिक्षिका के द्वारा पढ़ाये जा रहे विज्ञान विषय के ज्ञान का मूल्यांकन किया। सोमवार दोपहर को डीएम संविलियन विद्यालय दयानतपुर पहुंच गए। वहां वो कक्षा छह में छात्रों के बीच जाकर सबसे पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गए। जहां शिक्षिका समता जैन बच्चों को पोषक तत्वों के बारे में पढ़ा रही थी। डीएम ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से पोषक तत्वों से संबंधित प्रश्न पूछे और क्विज़ के माध्यम से उनके ज्ञान का आंकलन किया। उन्होंने बच्चों को पोषक तत्वों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। डीएम ने जोर दिया कि किताबों में लिखा ज्ञान केवल पढ़ने तक सीमित न रहे, बल्कि उसका व्यावहार...