संभल, फरवरी 18 -- जिलाधिकारी व एसएम कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को एसएम कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज लिया। इस दौरान प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। बीते दिनों एसएम कॉलेज की कमेटी राजपाल के आदेश के बाद भंग कर दी गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी को कॉलेज का प्राधिकृत नियंत्रक बना दिया गया था। इसलिए अब उनकी कॉलेज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसीलिए वह मंगलवार को कॉलेज के मैदान में चल रही परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए तो कॉलेज भी गए। यहां उन्होंने ऑफिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कालेज में प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव के साथ निरीक्षण किया। प्राचार्य से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुछ देर रूक कर डीएम वहां से चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.