जौनपुर, जनवरी 31 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनसुनवाई के दौरान नाम संशोधन से जुड़े वर्षों पुराने मामले का मात्र एक घंटे में निस्तारण कराते हुए फरियादी को संशोधित खतौनी उपलब्ध करा दी। नकटुपुर हवेली सदर निवासी रविशंकर ने बताया कि अभिलेखों में नाम की त्रुटि के कारण वे करीब 13-14 वर्षों से परेशान थे। मामला सामने आते ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद अभिलेखों में नाम सुधार कर खतौनी जनसुनवाई कक्ष में ही सौंप दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसीलों में ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। खतौनी प्राप्त होने पर फरियादी ने जिला प्रशासन का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.