पटना, दिसम्बर 31 -- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम मंगलवार को फतुहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे तथा उद्यमियों-निवेशकों के साथ वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र करीब तीन सौ एकड़ में फैला है। क्षेत्रों में उद्योगों के लिए अच्छी सड़क, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी के लिए संप पम्प, नाला आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। सरकार सात निश्चय योजना के तहत उद्योगों को बढ़ावा देने को कटिबद्ध है। इसी कड़ी में यह निरीक्षण किया गया है। यहां फिलहाल 137 इकाइयां कार्यरत हैं। 14 नई इकाइयां निर्माणाधीन हैं, जो चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएंगी। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड को इस परिसर में भूमि आवंटित की गई है। जिसमें कम्पनी द्वारा 350 करोड़ निवेश किए जाएंगे। जिससे करीब एक हजार रोजगार भी सृजित होंगे। उद्यमियों-निवेशकों के साथ यहां की मौजूदा सम...