रामपुर, दिसम्बर 30 -- डीएम व एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैट वेयरहाउस भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था, रख-रखाव तथा सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...