संभल, फरवरी 20 -- कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक हुई। योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने आईसीडीएस की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सीडीपीओ को कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खराब प्रगति वाली एएनएम व सीएचओ को स्पष्टीकरण जारी करने तथा लापरवाह आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सोमवार से रविवार तक लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति बढ़ाई जाए। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी व पंचायत सहायकों को सक्रिय रूप से लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव बढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.