कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर और शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डीएम ने खेरेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा कक्ष और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने आनंदेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर एवं घाट परिसर में निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स, पुलिस बल की तैनाती योजना...