श्रावस्ती, जनवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भीषण ठंड में गरीब, बेसहारों व असहायों को रात्रि में ठहरने के लिए कोई दिक्कत न हो। इसके लिए डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सीडीओ शाहिद अहमद के साथ शुक्रवार रात संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। साथ ही रैन बसेरा के प्रबंधक को सभी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण के दौरान यहां आठ लोग आवासित मिले। जिनसे डीएम ने भोजन पानी आदि सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही यहां अलाव की मुकम्मल व्यवस्था रखने को कहा। डीएम ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में आने वाले परिवारों के लिए अलग व अन्य लोगों के लिए अलग ठहरने की व्यवस्था की जाय। जिले में जहां पर भी रैन बसेरा बने हुए है, उनके लिए मुख्य मार्गों पर साइन बोर्ड लगाया जाय। जिससे लोगों को रैन बसेरा ढूंढने में कोई दिक्कत ...