शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तहसील के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाने एवं किसान दुर्घटना बीमा की फाइलें निश्चित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। मंगलवार की शाम ब्लॉक सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत निस्तारण, फार्मर रजिस्ट्री, किसान दुर्घटना बीमा, तालाब नीलामी, अवैध कब्जे, अंश निर्धारण, विरासत आदि कार्यों को लेकर लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक की। कई महीनो से किसान दुर्घटना बीमा की फाइलें लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और एसडीएम जीत सिंह तथा तहसीलदार जयप्रकाश यादव को फाइलें निस्तारित करने का निश्चित समय तय करने के निर्देश दिए। तहसील में अवैध प्लाटिंग के कई मामले मिलने पर उन्होंने संबंधित लेखपालों की फटकार लगाते हुए एसडीएम को इन पर बुलडोजर चलवाने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.