प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार सुबह शहर के रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर अलाव और रैन बसेरों की हकीकत जानी। इस दौरान रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रहने वाले गरीब और असहायों को कंबल दिया। डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड पर बने रैन बसेरा व अलावा का निरीक्षण किया। बस अड्डे पर बने रैन बसेरा में गद्दे और रजाई की व्यवस्था नहीं थी। डीएम ने एआरएम रोडवेज को गद्दे और रजाई की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने एआरएम कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अलाव जलाने के लिए पालिका के कर्मचारी लकड़ी गिरा रहे थे। डीएम ने रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर रहने मिले जरूरतमंदों कंबल वितरित किया। तुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.