हरिद्वार, अगस्त 3 -- अलकनंदा नदी में जल का प्रवाह अतिरिक्त 70 क्यूमेक बढ़ने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन स्विच नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। रविवार को जिला चमोली के विष्णु प्रयाग बैराज से अलकनंदा में 70 क्यूमेक अतिरिक्त जल प्रवाह बढ़ने के बाद गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि की आशंका पर डीएम ने जिले में सतर्कता के निर्देश जारी किए। डीएम ने बताया कि चमोली बैराज पर अचानक सिल्ट (गाद) बढ़ने के कारण अलकनंदा में जल का प्रवाह 182 क्यूमेक हो गया है। सामान्य तौर पर अलकनंदा में 112 क्यूमेक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.