सहरसा, फरवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर। अनुमंडलीय अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई का कार्य डीएम दीपेश कुमार के निर्देश पर शुरू कर दिया गया है। हालिया निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति और रंगाई नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन ने तेजी से रंगाई कार्य शुरू कराया है। इससे परिसर का स्वरूप बेहतर होगा। स्थानीय लोगों ने पहल का स्वागत किया है। अस्पताल प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...