हापुड़, जनवरी 19 -- डीएम अभिषेक पांडेय के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में फरियादियों का तांता लगा रहा। जमीनों पर अवैध कब्जा, कंपनी द्वारा कर्मचारियों का भुगतान न होने के अलावा लोग मूलभुत सुविधाओं की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। गाजियाबाद निवास योगेश आनंद के नेतृत्व में कुछ व्यापारी डीएम के समक्ष पहुंचे। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि लाखन स्थित एक पेपर मिल को वेस्ट पेपर व कैमिकल की सप्लाई की थी। इसके अलावा ट्रासंपोर्ट आदि का पेपर मिल पर बकाया है। लेकिन पेपर मिल के मालिक व्यापारियों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अगर व्यापारी पेपर मिल पर भुगतान लेने जाते है तो मिल मालिक ने बाउंसर रख लिए है जो हथियार दिखाकर व्यापारियों को डराते-धमकाते हैं। इससे व्यापारी खासा ...