खगडि़या, नवम्बर 26 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी ठाठा पंचायत के निवासी मिथलेश यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पारिश्रमिक भुगतान की मांग की है। जिसमे उन्होंने कहा कि पूर्वी ठाठा पंचायत मे अमूल डेयरी द्वारा दुध संग्रह केन्द्र वर्ष 2023 मे खोला गया। जिसमें उन्हें अध्यक्ष पद पर रखा गया। ााए कि अमुल डेयरी के जिला इंचार्ज एवं सुपरवाइजर छह हजार रुपए प्रति माह देने की बात कही। पर, तीन माह का पारिश्रमिक दिया। उसके बाद ढाई वर्ष बीत जाने के पश्चात भी पारिश्रमिक का भुगतान नही किया गया। जिससे वे आर्थिक कठिनाई से जूझ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...