प्रयागराज, अप्रैल 29 -- महाकुम्भ के बाद पहली बार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की कोर्ट लगी। कोर्ट में कुल 25 वाद आए, जिसमें से 20 का उसी दिन निस्तारण किया गया। शेष पांच मामलों में अगली तारीख सुनवाई के लिए दी गई है। सर्वाधिक 13 मामले शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आए। सभी ने लाइसेंस जारी कराने के बाद कोई न कोई अपराध किया। पुलिस की विवेचना रिपोर्ट पहुंचने के बाद इन शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने का मामला आया था। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के सर्वाधिक मामले करछना तहसील के ही हैं। 13 में यहां के कुल सात मामले हैं। जबकि सिविल लाइंस के दो मामले हैं। इस दौरान स्टांप चोरी के लगभग 40 लाख के विवाद आए। सभी पर जुर्माने सहित वसूली का आदेश जारी किया जाएगा। आबकारी विभाग ने 72 वाहनों को अवैध शराब ढोते पकड़ा गया था। सभी वाहनों को सीज किया जाएगा। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.