प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर वसूली का आरोप लगाते हुए सोमवार को लालगंज इलाके के विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इससे पहले डीसी एनआरएलएम और सीडीओ से इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को लालगंज इलाके के विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बीसी सखी, सीएलएफ सदस्य, स्वास्थ्य सखी, पुष्टाहार वितरण के पद पर काम करने वाली महिलाएं जुटी और डीएम से मुलाकात करने की जिद करने लगीं। कैंप कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों और गार्ड ने महिलाओं को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। काफी देर इंतजार के बाद भी डीएम से मुलाकात करने की अनुमति नहीं मिली तो महिलाएं बाहर ही प्रदर्शन करने लगीं। आरोप लगाया कि लालगंज में नियुक्त ब्लॉक ...