रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- तहसील में आयोजित जनसुनवाई में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने डीएम को शिकायत दी, जिसके बाद कार्यक्रस्थल पर ही पूर्व अधिशासी अधिकारी से उनकी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ा, तो हंगामा शुरू हो गया, जिसमें जनसुनवाई में हड़कंप की स्थिति बन गई। मारपीट पर उतारू पार्षदों को किसी तरह से पुलिस ने काबू में किया, जिसके बाद उन्होंने आयोजन स्थल से बाहर तक लाया गया। यहां समझाने के बाद पार्षदों का गुस्सा शांत हुआ। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में एकांत गोयल ने नगर क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोलों की शिकायत डीएम से की। इस बीच उन्होंने खुले मंच से ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता पर आरोप भी लगाए। मामले में कार्रवाई की मांग पर डीएम ने विभागीय सचिव को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध पत्र लिखा है। ...