पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। शासन से जनसुनवाई की ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू होने के साथ ही डीएम के सामने रोचक मामला आ गया। सड़क निर्माण का रुका हुआ पेमेंट जारी करने में हीलाहवाली कर रहे नगर पालिका के ईओ की शिकायत भाजपा के नगराध्यक्ष ने डीएम से की। जनसुनवाई की ऑनलाइन निगरानी के दौरान सामने आए मामले पर ईओ और भाजपा नगराध्यक्ष में डीएम के सामने तीखी बहस हो गई। हालांकि डीएम ने ईओ को कड़े निर्देश देकर नगराध्यक्ष की समस्या को दूर करने की हिदायत दी। दरअसल गुरुवार को नगर पालिका के ईओ किसी काम से डीएम के दफ्तर आए हुए थे। उसी दौरान तमतमाए हुए भाजपा नगराध्यक्ष इंद्रेश चौहान डीएम दफ्तर पहुंच गए। शिकायती लहजे में नगराध्यक्ष ने कहा कि संचार निगम के दफ्तर के बगल से निरंजनकुंज में बनाई गई सड़क का 13 लाख पेमेंट होना है। ईओ कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। पर फाइल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.