गंगापार, फरवरी 16 -- डीएम प्रयागराज जैसे ही एसडीएम कार्यालय में पहुंचे वहां पहले से उपस्थित रहे मदरहा के निधि का पुरा गांव के अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि भटौती कोहड़ार मुख्य मार्ग से निधि का पुरा गांव को पहुंचने वाले लिंक मार्ग की मरम्मत का कार्य बहुत घटिया हुआ है। टूटी सड़क को बनाने के नाम पर जगह-जगह गड्ढा कर छोड़ दिया गया। जिससे सड़क पर पग भर भी चलना दुश्वार हो गया है। उधर बिजौरा गांव के राजकुमार तिवारी ने बताया कि टेसहिया से सिरसा तक पहुंचने वाली सड़क निर्माण के बाद टूट गई, सड़क पर बिछाई गई गिट्टीयां जगह-जगह बिखर गई। डोरवा गांव के विश्वम्भर नाथ ने बताया कि डोरवा गांव के सामने सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। सड़क का निर्माण कार्य जहां भी हुआ है, मानक के अनुसार नहीं किया गया है। डीएम ने सभी की शिकायत को सुनने के बाद जांच कराने की बात कही। ...