महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 39 मामले आये, जिनमें से डीएम ने मौके पर ही सात मामलों का निस्तारण करा दिया। शेष को अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। मामलों में में डीएम ने तत्काल निस्तारण के साथ ग्राम पंचायत परसा गिदही घुघली में जिला उद्यान अधिकारी, जंगल जरलहा उर्फ अनंतपुर में सहायक अभियंता लघु सिंचाई और ग्राम भैंसा में कानूनगो के नेतृत्व में मौके पर टीम भेजा। इसी प्रकार बलुआपार निवासी त्रिवेणी पुत्र धनराज के खतौनी शुद्धिकरण को भी मौके पर कराया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए और शिकायत का निस्तारण एसओपी के अनुसार सुनिश्चित कराएं। उन्होंने शिकायतों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.