मेरठ, फरवरी 25 -- सरधना। भाकियू अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम से मिला। ज्ञापन देकर सरधना की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी ने बताया कि सरधना में जलभराव, भीषण जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लगातार की जा रही शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। जाम व जलभराव की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर युवा प्रदेश प्रभारी मिराज मलिक, नीरज राठी, पवन कॉल, अशोक राठी, फरमान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...