हापुड़, जनवरी 29 -- डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसान दिवस की शुरूआत में उप कृषि निदेशक ने दिसंबर माह में किसान दिवस में आने वाली शिकायतों से संबंधित निस्तारण आख्या को पढ़कर सुनाया। इसमें कई शिकायतों के निस्तारण पर किसान संतुष्ट नहीं पाए गए, इसपर डीएम ने किसानों की संतुष्टी के अनुसार ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों ने देहात अंचल में आवारा पशुओं की समस्या को प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, इससे किसानों को छुटकारा दिलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.