कौशाम्बी, फरवरी 17 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के सख्त निर्देश पर मंगलवार दोपहर प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार ने टीम के साथ सरायअकिल थाने के बेनीराम कटरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध रवन्ना के बालू लेकर जा रहे एक डंपर को पकड़ा गया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम मंगलवार दोपहर को बेनीराम कटरा के समीप बालू लदे वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मौके पर ही वाहन को रोककर कागजातों की जांच की, लेकिन डंपर चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध खनन सामग्री के परिवहन की पुष्टि होने पर तहसीलदार ने डंपर को कब्जे में लेकर चौकी बेनीराम कटरा में खड़ा करा दिया गया। साथ ही संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.