भदोही, फरवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। समाज विरोधी आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध धन से क्रय किए गए मोटर साइकिल को धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर अपराधियों के अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई को डीएम शैलेष कुमार ने तीन फरवरी को गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त करने का निर्देश दिया था। आशीष कुमार दुबे निवासी बलापुर रोही थाना गोपीगंज की बाइक जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी जा रही है, उसे राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया। इस मौके पर थाना भदोही प्रभारी निरीक्षक (विवेचक) मय पुलिस टीम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...