बरेली, जून 10 -- नवाबगंज। डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक की अलमारी के ताले खुलवा दिए गए। तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने नगरपालिका परिषद कार्यालय में अलमारी के ताले खुलवाए। 17 अप्रैल को चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने कुछ सभासदों की शिकायत पर परिषद के वरिष्ठ लिपिक सुरेशपाल को उनके पटल से हटाते हुए मूल पद नायब मुहर्रिर पर भेज दिया था। वहीं वरिष्ठ लिपिक का कार्यभार धीरेन्द्र कुमार को सौंपने के आदेश दिए थे। जिसे सुरेश पाल ने उच्च न्यायालय में चुनौती देने के साथ ही मेडिकल अवकाश लिया था। वरिष्ठ लिपिक का कार्यभार दूसरे पालिका कर्मी को नहीं मिला था। वरिष्ठ लिपिक की अलमारी में ताला पड़ा था। नगर पालिका का कार्य प्रभावित हो रहा था। चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने डीएम को पत्र भेज पालिकाकर्मी धीरेन्द्र कुमार को च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.