शाहजहांपुर, मार्च 4 -- गर्रा नदी के किनारे से अवैध बालू खनन होने की लेखपाल की रिपोर्ट देने के बाद डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बालू खनन के कई जगह निशान मिले। अधिकारियों ने तमाम ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। रटा क्षेत्र की लेखपाल अंशू बाजपेई ने सोमवार को 11 लोगों के खिलाफ अवैध बालू खनन की रिपोर्ट बनाते हुए एसडीएम जीत सिंह को कार्रवाई के लिए सौंपी थी। समाचार पत्रों में प्रमुखता से अवैध बालू खनन होने की खबर प्रकाशित होने का संज्ञान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लेते हुए जिला खनन अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को जिला खनन अधिकारी तथा एसडीएम जीत सिंह के द्वारा गठित जांच टीम में नायब तहसीलदार मनु माथुर, कानूनगो जितेंद्र सिंह, क्षेत्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.