सीवान, जनवरी 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के दिए गए आदेश की अवहेलना करना द्विवेदी एंड सन्स पेट्रोल पंप संचालक को महंगा पड़ गया है। बताया जा रहा कि शहर के राजेन्द्र पथ बबुनिया रोड स्थित द्विवेदी एंड सन्स पेट्रोल पंप को डीएम के आदेश की अवहेलना करने पर एक सप्ताह के लिए सील बंद कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सीवान सदर प्रखंड के पणन पदाधिकारी को पेट्रोल पंप पर संचालक द्वारा निःशुल्क हवा, स्वच्छ शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल व सूचना का प्रदर्शन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से कराने का जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही निलंबन समाप्त किया जायेगा अन्यथा निलंबन आगे भी जारी रहेगा। यदि पेट्रोल पंप संचालक उपरोक्त सभी सुविधायें एक सप्ताह के पूर्व उपलब्ध करवा देते है तो पणन पदाधिकारी से जांच प्रतिवेदन प...