संभल, फरवरी 19 -- सदर तहसील में 20 फरवरी को डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया द्वारा निरीक्षण को लेकर तहसील व नगर पालिका प्रशासन अलर्ट है। निरीक्षण से पहले ही तहसील में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लंबित पत्रावलियों को दुरुस्त कर व्यवस्थित किया जा रहा है। वहीं अभिलेखों को सही करने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। एसडीएम रामानुज सिंह ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, शिकायत रजिस्टर और जनसुनवाई से जुड़े दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने नगर पालिका में विशेष सफाई अभियान चलवाया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तुतिकरण के लिए पीपीटी भी तैयार की गई है। ताकि विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.