मधेपुरा, मार्च 27 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम के नाम पर उदाकिशुनगंज सीओ से रुपए मांगने के मामले में मधेपुरा पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने रुपए की मांग करने वाला साइबर अपराधी को मोबाइल फोन और सीम के साथ उत्तर प्रदेश के काशगंज से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि 22 मार्च को उदाकिशुनगंज सीओ हरिनाथ राम के सरकारी मोबाइल फोन नंबर 8544412642 पर मोबाइल नबर-7668115594 से एक व्यक्ति ने वोआइस कॉल और व्हाटएप चैट से डीएम के नाम पर रुपए की ठगी कर रहा था। इस संबंध में सीओ हरिनाथ राम के लिखित आवेदन के आधार पर मोबाईल नंबर 7668115594 के धारक के विरूद्ध मधेपुरा साईबर थाना में केस दर्ज किया गया। एसपी संदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया। एएसपी श्री भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.