गंगापार, दिसम्बर 6 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को तहसील बारा के सभागार में एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में डीएम प्रयागराज के न आने से फरियादी मायूस रहे। तहसील प्रशासन की ओर से डीएम प्रयागराज के आने की संभावना के मद्देनजर साफ सफाई की गई थी। फरियादी भी यही मान कर आए थे किन्तु निराशा हाथ लगी। समाधान दिवस में बेमरा गांव के राधिका प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि गत समाधान दिवस में दी गई शिकायती पत्र का निस्तारण फर्जी कर दिया गया है। समस्या ज्यो कि त्यो बनी हुई है। चामू गांव के राज कुमार ने आरोप लगाया कि इसके पहले कम से कम पचास बार शिकायती पत्र दिया जा चुका है किंतु बिजली विभाग चामू बीच चौराहे पर लगाए गए पोल को नहीं हटाया और निस्तारण दिखा दिया गया है। कंजासा गांव की गुड्डी द...