देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब जिलाधिकारी के जनता दर्शन पर लखनऊ से अधिकारियों की नजर है। कलेक्ट्रेट में डीएम के कक्ष का सीसी कैमरा आनलाइन कर दिया गया है। जिसके चलते अधिकारी से कर्मचारी तक सुबह 10 बजे से पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंच जा रहे हैं और फरियादियों को न्याय दिलाने का काम शुरू कर दे रहे हैं। डीएम समेत अन्य अधिकारी भी सोमवार से लेकर शनिवार तक जनता दर्शन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठते हैं। जनता दर्शन में फरियादी अपनी बात अधिकारियों के सामने रखते हैं और उन्हें न्याय दिलाया जाता है। सभी अधिकारियों के कक्ष में लगभग सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिससे वहां की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। लेकिन हाल के दिनों में कलेक्ट्रेट में डीएम के कक्ष में लगे सीसी कैमरे को आनलाइन कर दिया गया है और लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारी सीधे...