गया, जुलाई 17 -- गया जिला समाहरणालय में गुरुवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान 40 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार आमजन की सरकार तक सीधी पहुंच है, जिसका उद्देश्य जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में भूमि पर अवैध कब्जा, राजस्व विवाद, पेंशन और अन्य नागरिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में डीएम ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने और अगली सुनवाई जनता दरबार में ही कराने का निर्देश दिया। कुछ मामलों को जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र को स्थानांतरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.