बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- डीएम के जनता दरबार में 37 मामलों का निपटारा शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने अपने कार्यालय में सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनशिकायतों की सुनवाई की। जनता दरबार में कुल 37 आवेदन आये। इसमें शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में के विद्यालय भवनों की मरम्मत कराने, जमीन अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, रास्ता अवरूद्ध करने, राशन कार्ड बनवाने, बिजली बिल में सुधार, जमीन का बंटवारा, अतिक्रमण आदि की शिकायतें शामिल हैं। डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ताकि, फरियादियों को राहत मिल सके। डीएम ने आमजनों से फलेरिया की दवा का सेवन करने का अनुरोध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.