बगहा, मार्च 22 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। डीएम के जनता दरबार में 155 मामलों में से कई मामलों का ऑन दि स्पाट निष्पादन किया गया। डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया। जनता दरबार में राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल रही। डीएम ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। फरियादियों में आरती देवी, राजदेव ठाकुर, बेबी देवी, जगदीश राम, मिथलेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.