गया, जनवरी 9 -- डीएम के जनता दरबार में धान नहीं खरीदे जाने की शिकायत डीएम ने जनता दरबार में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं 219 लोगों का पेंशन तकनीकी कारणों से रुका पेंशन फिर से चालू गया जी, प्रधान संवाददाता फतेहपुर के पिपरा गांव से आए किसानों ने धान खरीद नहीं किए जाने की शिकायत की। बताया गया कि जिनसे धान खरीद हुई भी उन्हें उचित राशि नहीं मिली है। शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर में शिकायत मिलने पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को इसके तत्काल निवारण का निर्देश दिया। वहीं मोहनपुर बहेरी से आए किसानों ने भी धान नही खरीदे जाने की शिकायत की। बताया कि एक क्विंटल धान पर 5 किलोग्राम अधिक धान लिया जा रहा है। डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच करें। हर हाल में किसानों से धान उचित दर पर उचित मात्रा में क्रय किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.