संभल, मार्च 23 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम नेहटा में सात माह पूर्व हुए फिरासत हत्याकांड में पुलिस ने आखिरकार डीएम के आदेश पर करीब सात माह बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे मामले में नया मोड़ आने की संभावना बढ़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के राज से पर्दा उठने की उम्मीद है। ग्राम नेहटा निवासी फिरासत की हत्या 29 अगस्त 2024 को हुई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते उस समय न तो मुकदमा दर्ज हुआ, न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मजबूर होकर परिवार ने शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही अंसार, दिलशाद, इदरीश और राशिद ने लालच में आकर फिरासत की हत्या की। आरोपियों ने फिरासत को झांसे में लेकर एक सुनसान जगह पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को एक्सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.