कानपुर, अप्रैल 16 -- राजपुर,संवाददाता। राजपुर बाजार में डीएम की ओर से जारी साप्ताहिक बंदी आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को बाजार में लगभग 40 से 50 दुकानें खुली रहीं। वहीं साप्ताहिक बंदी का पालन कराने वाले जिम्मेदार श्रम प्रवर्तन विभाग के अफसरों का पता नहीं चल रहा है। कस्बे में मंगलवार को दिन साप्ताहिक बंदी के लिये निर्धारित है। मुख्य चौराहे के आसपास जूता-चप्पल, किराना, कॉस्मेटिक, तिरपाल और कपड़ों की दुकानें बेधड़क खुली रहीं। दुकानदारों द्वारा इस तरह खुलेआम आदेश की अवहेलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवध विश्नोई ने बताया कि दुकानदारों को कई बार साप्ताहिक बंदी के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन वे अपनी मनमानी पर उतारू हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि नियमों का पालन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.